Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मशहूर गायक समर हजारिका का निधन

हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार 13 जनवरी को गुवाहाटी के निजारापार स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय समर हजारिका अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन से असम की सांस्कृतिक दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

13 Jan 2026

मशहूर गायक समर हजारिका का निधन

गुवाहाटी। असम के दिग्गज गायक भूपेन हजारिका के छोटे भाई और मशहूर गायक-संगीतकार समर हजारिका का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिवार की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई है।

हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार 13 जनवरी को गुवाहाटी के निजारापार स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय समर हजारिका अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन से असम की सांस्कृतिक दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया शोक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने समर हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि समर की भावपूर्ण आवाज हर मंच और अवसर को रोशन करती थी। उन्होंने असम के सांस्कृतिक परिदृश्य में अहम योगदान दिया और डॉ. भूपेन हजारिका की विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि समर हजारिका के जाने से असम ने एक और अनमोल और सुनहरी आवाज खो दी है। उन्होंने दिवंगत कलाकार के परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ओम शांति कहा।

कौन थे समर हजारिका

समर हजारिका का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जिसने आधुनिक असमिया संगीत को नई पहचान दी। जहां उनके बड़े भाई भूपेन हजारिका वैश्विक स्तर पर भारतीय सिनेमा और संगीत के दिग्गज बने, वहीं समर हजारिका ने असम की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर अपनी अलग पहचान कायम की। उन्होंने 1960 के दशक में अपने संगीत करियर की शुरुआत की और कई असमिया फिल्मों को अपनी आवाज दी। इसके अलावा उनके कई संगीत एल्बम भी रिलीज हुए, जिन्हें श्रोताओं का भरपूर प्यार मिला। समर हजारिका असमिया संगीत जगत के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने सादगी और भावनाओं के साथ संगीत को लोगों के दिलों तक पहुंचाया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मशहूर गायक समर हजारिका का निधन
हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार 13 जनवरी को गुवाहाटी के निजारापार स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 75 वर्षीय समर हजारिका अपने पीछे प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News